AdvertisementPunjab Government
Nationalडंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2...

डंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः खंदौली में अलीगढ़ राेढ पर शनिवार को कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, लपटों में घिरे धौलपुर निवासी डंपर के क्लीनर और मजदूर की जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि हाइवे से गुजर रहे बाइक सवार भी इसकी जद में आ गए। दरअसल, मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से लौट रहे दो सब्जी विक्रेता भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। साथी शीटू ने कंटेनर के नीचे फंसे बाइक सवार अपने साथी सुमित को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के चलते हाइवे पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तेज धमाके जैसी आवाज हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाइवे से हटाया। हाइवे पर गाड़ियों की आवाजाही वापस से चालू कर दी गई है। पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि डंपर में गिट्टी लदी हुई थी। डंपर अलीगढ़ से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी कंटेनर से टक्कर हो गई।

इस घटना में कंटेनर के पीछे आ रहे दो बाइक सवार भी हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई। इस दौरान कंटेनर चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन डंपर चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई। कंटेनर चालक फतेहाबाद निवासी शिवा चंदौसी से मटर लेकर गुजरात जा रहा था। जबकि डंपर डस्ट लेकर आगरा आ रहा था। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य ने बताया कि हादसे में हादसे में आकाश (25) और करुआ (24) की जलकर मौत हो गई। दोनों धौलपुर के थाना मनिया क्षेत्र के गांव कोड़रा का पूरा के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर एनएचएआई की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम गृह भेजा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

नोएडाः सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

जानें आखिरी समय कैसे सिंगला की जगह पार्टी ने परगट सिंह पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को...

Punjab News: पंथ की चढ़दी कला के लिए सिख समुदाय को एक झंडे के नीचे होना चाहिएः जगदीश सिंह झिंडा

अमृतसरः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश...

खेत में ट्रैक्टर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, हत्या का आंशका, देखें वीडियो

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद थाना के...

Night Club में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा, बाउंसरों पर आरोप, देखें वीडियो

गुवाहाटीः असम के खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब...

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

नोएडाः सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक ने 43वीं...

जानें आखिरी समय कैसे सिंगला की जगह पार्टी ने परगट सिंह पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आखिरी समय में ऐसा राजनीतिक उलटफेर हुआ कि सुबह...

Punjab News: पंथ की चढ़दी कला के लिए सिख समुदाय को एक झंडे के नीचे होना चाहिएः जगदीश सिंह झिंडा

अमृतसरः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने पंथ की बढ़ती भावना को बढ़ावा देने...

खेत में ट्रैक्टर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, हत्या का आंशका, देखें वीडियो

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद थाना के घूंचा गांव में शनिवार को किसान का शव खेत में...