.
Haryana Govtलाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 42758 पात्र परिवारों को दिया जा रहा...

लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 42758 पात्र परिवारों को दिया जा रहा लाभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार द्वारा लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में हर माह 42 हजार 758 पात्र परिवारों को 13 करोड़ 68 लाख 25 हजार 600 रुपए की राशि मासिक पेंशन के रूप में दी जा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जिन अभिभावकों के पास केवल बेटियां हैं और कोई बेटा, जैविक या दत्तक नहीं है, उन्हें लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3200 रुपए की राशि मासिक पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है।

वृद्धावस्था भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी 2006 से शुरू की गई इस योजना में केवल बालिका वाले अभिभावकों को ही मासिक भत्ता अथवा पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना की शुरुआत 300 रुपये प्रतिमाह से की गई थी जिसे बढाकर अन्य पेंशन योजनाओं के बराबर कर दिया गया है। बेदी ने बताया कि इस योजना के तहत नामांकन करने के लिए माता या पिता की आयु 45 वर्ष की होने पर यह लाभ देना शुरू किया जाता है। इस प्रकार अभिभावकों के 45वें जन्मदिन पर इस योजना का लाभ मिलना आरम्भ होता है, जो लगातार 15 साल तक प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा, इस योजना के तहत परिवार में माता-पिता में से किसी एक की आयु 45 वर्ष होने के बाद की तिथि से ही पात्र परिवार लाभ प्राप्त करने का हकदार होगा। उन्होंने बताया कि अभिभावकों में यदि माता जीवित है, तो लाभ का भुगतान माता तथा माता जीवित नहीं है, तो लाभ का भुगतान पिता को किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

3.59 ग्राम चिट्टे सहित गगरेट का युवक गिरफ्तार

कलोह वेली में गश्त के दौरान पुलिस ने पैदल...

Punjab News: नशा बेचता रंगे हाथों व्यक्ति काबू, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में कस्बा ममदोट के थाना लखो के...

CM Saini ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

LPU Protest पर Ashok Mittal का बड़ा बयान, Punjab को बदनाम करने की कोशिश, भड़काए गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए...

3.59 ग्राम चिट्टे सहित गगरेट का युवक गिरफ्तार

कलोह वेली में गश्त के दौरान पुलिस ने पैदल राहगीर से बरामद किया हेरोइन/चिट्टा ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: बॉर्डर से आ रहे नशे पर वेरका ने घेरी BJP, Amit Shah के दौरे को बताया वोट की राजनीति, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जालंधर में भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन समारोह...

Punjab News: नशा बेचता रंगे हाथों व्यक्ति काबू, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में कस्बा ममदोट के थाना लखो के बेहराम अधीन आते गांव हमद में लोगों ने एक क्ति...

CM Saini ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की अपनी राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने का...