.
Una3.59 ग्राम चिट्टे सहित गगरेट का युवक गिरफ्तार

3.59 ग्राम चिट्टे सहित गगरेट का युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कलोह वेली में गश्त के दौरान पुलिस ने पैदल राहगीर से बरामद किया हेरोइन/चिट्टा

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना गगरेट की टीम ने कलोह वेली के पास एक पैदल राहगीर को 3.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 की शाम को ASI रणबीर सिंह, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गगरेट के नेतृत्व में पुलिस टीम कलोह वेली से पुराने अंब रोड पर सवा फाउंडेशन के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक पैदल राहगीर को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान चेतन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1, एनएसी गगरेट, तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत के साथ-साथ इसकी सप्लाई चेन तथा बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अपने आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए महाविद्यालय बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक...

हरियाणा एनएचएम ने त्रैमासिक प्रदर्शन समीक्षा पुस्तिका जारी की

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा ने अपनी पहली...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, इलाज में देरी का लगाया आरोप 

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान एक...

हरियाणा में क्रिटिकल-केयर परिवहन सेवा हुई मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी...

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए महाविद्यालय बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय,...

हरियाणा एनएचएम ने त्रैमासिक प्रदर्शन समीक्षा पुस्तिका जारी की

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा ने अपनी पहली त्रैमासिक प्रदर्शन समीक्षा (क्यूपीआर) पुस्तिका जारी की है, जिसका शीर्षक...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवक की मौत को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, इलाज में देरी का लगाया आरोप 

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत होने पर भारी हंगामा हो गया। मृतक...

हरियाणा में क्रिटिकल-केयर परिवहन सेवा हुई मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा...