.
JalandharLPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब,...

LPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब, अब इस दिन होगी सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा को लेकर मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा। जहां आज हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की। ऐसे में अब मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।दरअसल, याचिका में दावा किया गया कि प्रदर्शन की आड़ में नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर नेशनल सिक्योरिटी को भी खतरे में डाला गया। यह हाईवे पाकिस्तान से सटे जम्मू एंड कश्मीर को बाकी राज्यों से जोड़ता है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर फिलहाल हाईकोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है।

इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एडवोकेट सत्यपाल जैन ने कहा कि एक स्टूडेंट ने याचिका दायर की। उसने इल्जाम लगाया कि किसी ने एक झूठी पोस्ट डाली। जिसमें लिखा गया कि 2 लड़कियों से रेप हुआ और उन्होंने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद वहां हिंसा हुई। इसमें कुछ स्टूडेंट्स भी थे और बाकी बाहरी लोगों ने जीपों-कारों में हिंसा की। एडवोकेट जैन ने कहा- याचिकाकर्ता ने ये भी कहा कि काफी देर तक फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे काफी देर तक जाम रहा।

यह हाईवे भारत के अंतिम छोर वाले सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य जम्मू एंड कश्मीर के रास्ते को ब्लॉक किया, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा था। उन्होंने ये भी मांग की कि पंजाब पुलिस के बजाय इस केस की जांच सीबीआई से कराई जाए। याचिकाकर्ता ने ये भी कहा कि लवली ही नहीं बल्कि चितकारा में भी ऐसी घटना हुई है। पंजाब सरकार ने कहा कि हमने केस दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि क्या-क्या एक्शन हुआ?, कौन-कौन दोषी है?, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, क्या कार्रवाई होगी, इस सबकी जानकारी 8 अक्टूबर को देनी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को...

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में "विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति" (SHPPC) की बैठक...

Dubai-Tel Aviv प्लेन में पायलटों के बीच खूनी भिड़ंत, हाईजैक का सिग्नल भेजा था, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

तेल अवीवः दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान में आसमान में उस वक्त भारी...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विभाग...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप...