.
Jammu and Kashmirबडगाम के जंगलों में मुठभेड़, लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर मूसा ढेर;...

बडगाम के जंगलों में मुठभेड़, लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर मूसा ढेर; हथियार बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः मध्य कश्मीर के बडगाम के ऊंचे जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मोस्ट वांटेड कमांडर मारा गया। चिनार कोर ने मारे गए आतंकी की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है, हालांकि अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के रूप में की है। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

सेना के अनुसार भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जवानों ने आतंकियों को आत्म समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दूधपथरी के घने जंगलों में छिपे आतंकी मूसा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मूसा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। अधिकारियों का कहना है कि वह पीर पंजाल के दोनों ओर कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को दोबारा मजबूत करने तथा स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने की कोशिशों में जुटा था।

बताया है कि मूसा इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ के दौरान बच निकला था। उस मुठभेड़ में 5 सितंबर को उसका करीबी सहयोगी यासिर मारा गया था। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां मूसा की तलाश में जुटी थीं।

मूसा के मारे जाने को लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षाबलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान पूरा होने तक इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब, अब इस दिन होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

भारत की महिला टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, चीन को मात देकर रचा इतिहास

खेल: 2026 एशियन गेम्स में भारत को 7वां गोल्ड...

भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद Apple ने भारत...

Jalandhar News: चॉपर में पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, श्री देवी तालाब में होंगे नतमस्तक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में आदमपुर एयरपोर्ट से चॉपर में...

Dubai-Tel Aviv प्लेन के हाईजैक होने की आशंका, इमरजेंसी सिग्नल मिला; Saudi Arabia डायवर्ट

रियादः दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट ने कुछ देर पहले उड़ान के दौरान...

LPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब, अब इस दिन होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा को लेकर मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा।...

भारत की महिला टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, चीन को मात देकर रचा इतिहास

खेल: 2026 एशियन गेम्स में भारत को 7वां गोल्ड मिल गया है। यह गोल्ड भारत की महिला टीम ने...