.
Unaस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में स्कूल के खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कुल 14 पदक हासिल किए, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

ताइक्वांडो में छात्राओं ने विभिन्न मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। समृद्धि और सिमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अनिका ने रजत और सान्वी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्र वर्ग में आर्यन साहनी ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वैष्णव ने रजत पदक जीता, जबकि युवराज, श्रव, अक्षज, अर्णव द्विवेदी और तेजस ने कांस्य पदक हासिल किए।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी स्कॉलर्स यूनिफाइड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डिस्कस थ्रो में पारिस शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शॉटपुट में अनाया पडवाल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और स्कॉलर्स यूनिफाइड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

विद्यालय की ओर से बताया गया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिला ऊना का नाम रोशन करेंगे।

स्कॉलर्स यूनिफाइड की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों की इस जीत के लिए उनके शिक्षकों में विशेष रूप से मनु सिंह बिंद्रा, आंचल शर्मा, संजू कुमारी और रेणुका मेहरा को विशेष रूप से श्रेय दिया।

इसके साथ ही, जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इंदिरा स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कार्तिक ने रजत पदक जीता। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आरव शर्मा, वीरेन राणा, अनुराग, नमन और अभिजोत ने ताइक्वांडो में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं कराटे प्रतियोगिता में आयुष डांगी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में विद्यालय की मजबूत उपस्थिति दर्ज़ कराई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस इलाके में की छापेमारी, घी का भरा सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिली जानकारी के आधार...

Haryana News: क्लब में इंस्पेक्टर ने किया हंगामा, नशे में लड़कियों का VIDEO बनाने का लगा आरोप, देखें वीडियो

शिकायत के बाद इंस्पेक्टर अजीत को किया गया सस्पेंड पंचकूलाः...

कर्मचारियों की जायज मांगों के निपटारे के लिए ‘खुले दरवाज़े’ की नीति: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों और कार्यबल के विभिन्न वर्गों के जायज़...

LPU Students Protest को लेकर राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह साहनी...

राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता...

Punjab News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस इलाके में की छापेमारी, घी का भरा सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिली जानकारी के आधार पर तलवंडी इलाके में छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार...

Haryana News: क्लब में इंस्पेक्टर ने किया हंगामा, नशे में लड़कियों का VIDEO बनाने का लगा आरोप, देखें वीडियो

शिकायत के बाद इंस्पेक्टर अजीत को किया गया सस्पेंड पंचकूलाः शहर के सेक्टर-5 स्थित ABA क्लब में 27 सितंबर की...

कर्मचारियों की जायज मांगों के निपटारे के लिए ‘खुले दरवाज़े’ की नीति: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों और कार्यबल के विभिन्न वर्गों के जायज़ मुद्दों को आपसी बातचीत, पारदर्शिता और रचनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम...

LPU Students Protest को लेकर राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह साहनी ने लवली प्रोफेशनल में हुई हिंसक प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम...