जालंधरः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह साहनी ने लवली प्रोफेशनल में हुई हिंसक प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआइ से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच सभी एंगल से होनी चाहिए ताकि सही बात सामने आ सके। मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हिंसा रात 2 बजे शुरू हुई और कई घंटे चलती रही। वीडियो में दिख रहा है कि बाहर से भी लोग आए जिनके पात नुकीली चीजें थीं। 35 हजार बच्चों को भी सिक्योरिटी गार्ड कंट्रोल नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि नशा पहले ही पंजाब पर एक दाग बन गया है और अब एजुकेशन सेक्टर को भी नुकसान हो सकता है। एलपीयू में 85 प्रतिशत बच्चे बाहर के राज्यों से आते हैं। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री तक फोन कर रहे हैं। अगर बच्चे पढ़ने नहीं आएंगे जो पंजाब का काम प्रभावित होगा। साहनी ने बताया कि उन्होंने एलपीयू के स्टूडेंट्स से मुलाकात की है। स्टूडेंट्स ने अपनी कमेटी बनाई और 20 मागे रखी है।
विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि बुधवार को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री की पंजाब नशा मुक्त महारैली है और यह पंजाब में एक नई शुरूआत का कारण बनेगी। एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए कोई फूड पार्क नहीं बना।