.
Haryana GovtCM Saini ने पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

CM Saini ने पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की अवधारणा को साकार करने तथा अकादमिक शोध, नवाचार और प्रशासनिक जरूरतों के बीच प्रभावी सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत ‘हरियाणा नेटवर्क फॉर एकेडमिक विजन, अपलाइड क्रिएटिविटी एवं हॉलिस्टिक एडमिनिस्ट्रेटिव रिसर्च (नवाचार) योजना’ तैयार की गई है।

नवाचार योजना का उद्देश्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं नवाचार क्षमता को वास्तविक चुनौतियों से जोड़ना है, ताकि ऐसे शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सके, जिनके परिणामों का उपयोग नीतियों के निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जा सके।

राज्य के विश्वविद्यालय और शोधकर्ता होंगे योजना के प्रमुख सहभागी

नवाचार योजना के तहत हरियाणा में स्थित पात्र विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को राज्य की प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद चयनित प्रस्तावों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए 1 लाख रुपये तक की प्रारंभिक सीड फंडिंग उपलब्ध कराई जा सकेगी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि शोध की गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शोध ऐसा हो, जिससे किसी एक विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता और मजबूत क्षमता विकसित हो सके तथा भविष्य में उस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। अनुसंधान का अंतिम उद्देश्य समाज को लाभ पहुंचाना और लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: क्लब में इंस्पेक्टर ने किया हंगामा, नशे में लड़कियों का VIDEO बनाने का लगा आरोप, देखें वीडियो

शिकायत के बाद इंस्पेक्टर अजीत को किया गया सस्पेंड पंचकूलाः...

कर्मचारियों की जायज मांगों के निपटारे के लिए ‘खुले दरवाज़े’ की नीति: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों और कार्यबल के विभिन्न वर्गों के जायज़...

LPU Students Protest को लेकर राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह साहनी...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स...

राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता...

Haryana News: क्लब में इंस्पेक्टर ने किया हंगामा, नशे में लड़कियों का VIDEO बनाने का लगा आरोप, देखें वीडियो

शिकायत के बाद इंस्पेक्टर अजीत को किया गया सस्पेंड पंचकूलाः शहर के सेक्टर-5 स्थित ABA क्लब में 27 सितंबर की...

कर्मचारियों की जायज मांगों के निपटारे के लिए ‘खुले दरवाज़े’ की नीति: Harpal Singh Cheema

चंडीगढ़: कर्मचारियों और कार्यबल के विभिन्न वर्गों के जायज़ मुद्दों को आपसी बातचीत, पारदर्शिता और रचनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम...

LPU Students Protest को लेकर राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह साहनी ने लवली प्रोफेशनल में हुई हिंसक प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद...