ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को अवैध खनन अधिनियम के तहत दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
दोनों मामलों का मौके पर ही निपटारा करते हुए पुलिस ने जुर्माने के रूप में कुल 10,115 रुपये की राशि प्राप्त की। जिला पुलिस ने अवैध खनन पर निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।