.
JalandharLPU Students Protest: Girls-Hostel से Reddit पर वायरल पोस्ट से शुरू हुआ...

LPU Students Protest: Girls-Hostel से Reddit पर वायरल पोस्ट से शुरू हुआ था बवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का बवाल लगातार जारी है। शनिवार 26 सितंबर की देर रात को यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। एलपीयू में शनिवार की रात से शुरू हुआ बवाल पुलिस जांच में प्रथम जांच में एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। दरअसल, पुलिस के हाथ एक मैसेज लगा है जोकि वहां पर बड़े स्तर पर तोड़फोड़ और आगजनी से पांच दिन पहले इंटरनेट मीडिया के रेडिट प्लेटफार्म के माध्यम से एलपीयू के एक गर्ल्स हास्टल में पहुंचा था।

यहीं से यह पूरे कैंपस में प्रसारित किया गया। उस समय छात्रों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि पांच दिन बाद शनिवार को क्या हुआ कि देर रात को छात्र इतने उग्र हो गए कि तोड़फोड़ के साथ-साथ वाहनों को आग लगा दी। रेडिट इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म है जहां लोग आपस में मैसेज के माध्यम से बातचीत करते हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी इस बात को माना है कि मैसेज छात्राओं के हास्टल से ही प्रसारित हुआ था।

मैसेज में एक छात्रा से हास्टल में दुष्कर्म और दो दिन बाद उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई थी। साइबर सेल मैसेज को हास्टल तक पहुंचाने वाले के आइपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। जहां छात्र दुष्कर्म की अफवाह को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने राष्ट्रिय राजमार्ग रोका और आगजनी की। पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। साथ ही मारपीट की खबरें भी सामने आईं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया और सिरे से नकार दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games में नीरु ढांढा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलवाया गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की नीरु ढांढा ने एशियन गेम्स...

पूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में शोक की लहर

धर्मशालाः हिमाचल की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और...

गरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का प्रदर्शन

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा के मंत्री परवेश वर्मा...

अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा भारत का Essar ग्रुप, ट्रंप ने किया ऐलान

वॉशिंगटनः भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में करीब 18...

Asian Games में नीरु ढांढा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलवाया गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की नीरु ढांढा ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है। नीरु ने महिलाओं के ट्रैप...

पूर्व IAS दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति; कहा- यूपी में ही रहूंगी, डरूंगी नहीं, देखें वीडियो

यूपी: आईएएस से अचानक इस्तीफा देकर हलचल मचाने वाली तेज तर्रार अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का...

पूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में शोक की लहर

धर्मशालाः हिमाचल की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और लंबे राजनीतिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले मेजर विजय...

गरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का प्रदर्शन

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा के मंत्री परवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर मामला...