.
JalandharLPU Students Protest: दुकानों में उपद्रवियों ने मचाई लूट, वीडियो वायरल

LPU Students Protest: दुकानों में उपद्रवियों ने मचाई लूट, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों का काफी बवाल चल रहा है। हालांकि अब मामला शांत हो गया है। दरअसल, एलपीयू में वायरल मैसेज के बाद छात्रों में भारी रोष के कारण आगजनी और दुकानों में लूट की घटनाएं सामने आई। जहां उपद्रवियों ने ना केवल आगजनी और तोड़फोड़ को अंजाम दिया बल्कि, इस बीच उन्होंने एलपीयू में बने मॉल और दुकानों में लूटपाट भी की। सोशल मीडिया पर लूटपाट से जुड़ी घटना के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि प्रदर्शन की आड़ में लूट करना क्या छात्रों के काम हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

 जहां एक ओर कुछ यूजर्स छात्रों पर आरोप मड़ रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने यह काम आउटसाइडर्स का बताया है। इन वीडियो में उपद्रवी और छात्र कैंपस के अंदर बने हुए यूनि-मॉल की दुकानों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, जूते और खाने-पीने का सामान चोरी करते नजर आ रहे हैं। पीएस-5 से लेकर महंगे लैपटॉप और इलेक्ट्राॉनिक गैजेटस पर भी प्रदर्शनकारियों ने हाथ साफ किया। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो के शोर में आवाजें आ रही हैं। फ्री में शॉपिंग डन… शॉपिंग डन, क्या चाहिए फटाफट ऑर्डर करो, अभी मिलेगा। इस बीच वीडियो में कुछ लोग बेफिक्री से जूतों की दुकानों में अपने साइज का जूता तक ढूंढते नजर आए।

एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रदर्शनकारी कहते नजर आया- भैया, आपने आई-फोन 14 देखा क्या? वहीं एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। विर्क ने कहा कि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर किसी छात्रा के साथ रेप हुआ था या नहीं। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआ दर्ज की गई है और एसआईटी गठित करते मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games में नीरु ढांढा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलवाया गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की नीरु ढांढा ने एशियन गेम्स...

पूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में शोक की लहर

धर्मशालाः हिमाचल की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और...

गरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का प्रदर्शन

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा के मंत्री परवेश वर्मा...

अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा भारत का Essar ग्रुप, ट्रंप ने किया ऐलान

वॉशिंगटनः भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में करीब 18...

Asian Games में नीरु ढांढा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलवाया गोल्ड मेडल

नई दिल्ली: भारत की नीरु ढांढा ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है। नीरु ने महिलाओं के ट्रैप...

पूर्व IAS दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति; कहा- यूपी में ही रहूंगी, डरूंगी नहीं, देखें वीडियो

यूपी: आईएएस से अचानक इस्तीफा देकर हलचल मचाने वाली तेज तर्रार अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का...

पूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में शोक की लहर

धर्मशालाः हिमाचल की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और लंबे राजनीतिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले मेजर विजय...

गरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का प्रदर्शन

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा के मंत्री परवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर मामला...