.
Himachalपूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में...

पूर्व पर्यटन मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्मशालाः हिमाचल की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और लंबे राजनीतिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे मनकोटिया की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कांगड़ा स्थित सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि सुबह घर पर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके पैतृक गांव तियारा ले जाया जा रहा है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कांगड़ा से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक सहयोगियों, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

राजनीति में आने से पहले मेजर विजय सिंह मनकोटिया भारतीय सेना में अधिकारी रहे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति का रुख किया और शाहपुर को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया। मेजर मनकोटिया ने प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया। कांग्रेस सरकार के दौरान 1995 और 2003 में उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा वे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। प्रदेश की राजनीति में लंबे अनुभव और स्पष्ट एवं बेबाक बोलने की शैली के चलते उनकी अलग पहचान बनी रही। करीब चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि सक्रिय चुनावी राजनीति में उनकी वापसी नहीं हो सकी।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी भी विदेश में रहती है। परिवार के अनुसार दोनों बच्चों के विदेश से लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार की तारीख और समय तय किया जाएगा। मेजर मनकोटिया के निधन के साथ हिमाचल की राजनीति ने एक ऐसे नेता को खो दिया है, जिसने सेना की वर्दी से लेकर विधानसभा और प्रदेश सरकार तक का लंबा सफर तय किया। शाहपुर की राजनीति में उनका नाम लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Mechanical विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शाही इमाम का आया बयान, की निंदा, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के शाही इमाम ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण...

High Court पहुंचा LPU Students Protest का मामला, कल होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)...

BJP नशामुक्त यात्राः राज्यसभा सांसद भाटिया ने किसानों को करवाया ज्वाइन, देखें वीडियो

पटियाला: पंजाब में भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ निकाली जा रही यात्रा पटियाला देहाती पहुंची, यहां भाजपा...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। यह वेबिनार क्लासरुम टू इंडस्ट्री: माई...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शाही इमाम का आया बयान, की निंदा, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के शाही इमाम ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस्लाम के बार में टिप्पणी को लेकर विरोध...

High Court पहुंचा LPU Students Protest का मामला, कल होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की गई।...