.
Unaकांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के...

कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर रोष रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हाईवे पर फुका पुतला, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय में सोमवार को लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर रोष जताया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में कथित गड़बडिय़ों और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। गौतम ने दावा किया कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही वोट चोर, गद्दी छोड़ का मुद्दा उठा चुके हैं और अब पार्टी इस मामले को लेकर देशभर में अपनी आवाज बुलंद कर रही है। देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी की ओर से इस संबंध में 14 बार लिखित शिकायतें और निवेदन दिए गए, लेकिन उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए तथा फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का सीधा असर आम मतदाता के अधिकार पर पड़ता है।

उन्होंने मांग की कि मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जिन शिकायतों को कांग्रेस की ओर से अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है, उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि जब तक पार्टी की ओर से उठाई जा रही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन पंकज शर्मा, एस.एन शुकला उपाध्यक्ष, शादी लाल गोस्वामी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, संजीव सैनी प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिव सिंह रैणी, सुखविंदर कौर (ब्लॉक अध्यक्ष हरोली), नीशा शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष महिला, चिंतपूर्णी), अनू ढिलों महिला ब्लॉक अध्यक्ष कुटलैहड़ , शिव कुमार रैणी चेयरमैन मार्केट बोर्ड , एडवोकेट ओंकार कपिला चेयरमैन CWC ऊना, राजपाल शर्मा (सेवादल), कॉमरेड जगत राम, सौरभ कालिया,वरुण पुरी, ईशान ओहरी pre-nob, जोगिंदर मिनहास, धर्मवीर ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर , देव राज हीरा, पवन ठाकुर , गुरमेल सिंह, राजिंदर पाल, महिंदर सिंह, अजय पाल सिंह, संदीप कुमार, सुलिंदर पाल कौर जिला परिषद सदस्य , ज्योति वाला जिला परिषद सदस्य, उर्मिला देवी, पवना चौधरी, रजिंदर कौर, पूजा शर्मा, सुरेश शर्मा, महेश राणा, सुमेश्वर, अशोक सैनी, चरणजीत, विक्की सैनी, रमेश ठाकुर, तिलकराज सैनी, हरदेव सिंह, योगराज खड़वाल, केरण, रेनू बाला, रीना देवी, पूजा शर्मा, चरणी देवी, उर्मिला देवी, रिपन सहोता, पवन कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार,अंकुश शर्मा , मयंक खन्ना, रोहित शर्मा, विजय आंगरा, रिपन, सन्नी गिल, निखिल शर्मा, शोभित गौतम, रमेश, महिंदर सिंह तथा रमेश चंद मलांगड़ सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति: ADC

एन-कॉर्ड एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ऊना,सुशील...

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी...

नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति: ADC

एन-कॉर्ड एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ऊना,सुशील पंडित: जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली बिलों से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने की करी मांग बद्दी,सचिन बैंसल: पेपर के दाम में महज एक...