.
JalandharLPU बवाल को लेकर अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद

LPU बवाल को लेकर अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर देर रात ही प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। जारी आदेशों के अनुसार अगले आदेशों तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है। दरअसल, विवाद में देर रात पुलिस और मीडिया कर्मियों पर स्टूडेंट्स द्वारा पथराव किया गया और गाड़ियां तोड़ दी गई।

वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी के साथ ही डीजीपी गौरव यादव को खुद ग्राउंड पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी गौरव यादव को मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ स्टूडेंट से बातचीत और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। एलपीयू में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा मैसेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद स्टूडेंट बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए थे। नेशनल हाईवे जाम कर दिए जाने के कारण जालंधर और लुधियाना के बीच यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। एलपीयू से रामा मंडी होते हुए पीएपी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और तरनतारन के कांग्रेस नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास देर रात 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर रात करीब 12 से 1 बजे भारी दहशत फैल गई,...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...