.
JalandharLPU बवाल के बाद CM मान ने दिए सख्त निर्देश, डीजीपी गौरव...

LPU बवाल के बाद CM मान ने दिए सख्त निर्देश, डीजीपी गौरव यादव जाकर लेंगे स्थिति का जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन और नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया था। हालांकि 13 घंटे बाद देर रात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे को खुलवा दिया गया। वहीं इस विवाद में देर रात पुलिस और मीडिया कर्मियों पर स्टूडेंट्स द्वारा पथराव किया गया और गाड़ियां तोड़ दी गई। हालांकि देर रात स्थिति पुलिस द्वारा नियंत्रण में की गई। वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

साथ ही डीजीपी गौरव यादव को खुद ग्राउंड पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी गौरव यादव को मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ स्टूडेंट से बातचीत और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। एलपीयू में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा मैसेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद स्टूडेंट बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए थे। नेशनल हाईवे जाम कर दिए जाने के कारण जालंधर और लुधियाना के बीच यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। एलपीयू से रामा मंडी होते हुए पीएपी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Jalandhar में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधरः जालंधर में रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास देर रात 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर रात करीब 12 से 1 बजे भारी दहशत फैल गई,...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

शाही मस्जिद पर हथौड़ा चलते ही पथराव; आंसू गैस के गोले दागे, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रही शाही...