.
LudhianaPunjab News: 4 महीने के बच्चे का अपहरण, पिता का आया बयान,...

Punjab News: 4 महीने के बच्चे का अपहरण, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के न्यू चंद्र नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां, बच्चों को दुकान पर सामान दिलाने आई 12 साल की बच्ची सोनम अपने 4 साल के भाई कार्तिक और 4 महीने के मासूम आर्यन को लेकर घर के पास की दुकान पर सामान लेने आई थी।

एक दुकान बंद होने के कारण सोनम जब दूसरी दुकान की तरफ देख रही थी तभी वहां एक आदमी और एक औरत आए। उन्होंने बच्चे से चालाकी से कहा कि आलोक भैया लड़का बुला रहे हैं,  हमें दे दो इसके बाद उन्होंने झटके से बच्चे को कारण के हाथ से छीना और भाग गए। सोनम ने उनका आगे तक पीछा किया, लेकिन वे आगे गलियों में जाकर गायब हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा चुराने वालों में एक आदमी था, जिसकी उम्र करीब 25-26 साल थी। उसके साथ एक औरत भी थी, जिसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है।

पिता आलोक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त घर में ऊपर थे, जब नीचे शोर मचा तो वे भागकर आए। आलोक मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं और पिछले 2 साल से लुधियाना (न्यू चंद्र नगर) में रहकर पत्थर का काम (मजदूरी) करते हैं। उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है और उनका इलाज चल रहा है,  इसी वजह से बच्चों को संभालने के लिए भांजी सोनम जालंधर रहती उनके पास आई हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसएचओ हैबोवाल जसबीर सिंह का कहना है कि अभी आसपास के इलाकों में लगे CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी जांच होने के बाद पुलिस टीम इस मामले में आगे की पुख्ता जानकारी देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को...

विश्व रैबीज दिवस पर रावमा पाठशाला थाना स्कूल में 28 को लगेगी कार्यशाला

कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं, वैटनरी डाक्टर अंजलि ने दी सलाह बददी,सचिन...

Punjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर झुलसा, देखें वीडियो  

लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके से एक व्यक्ति द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान : जयराम ठाकुर ऊना/शिमला,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा अभी भी...