.
LudhianaLudhiana News: शहर बना जंगल राज, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को...

Ludhiana News: शहर बना जंगल राज, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को सरेराह लूटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के जनता नगर इलाके में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बीती रात एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार बर्तन की दुकान चलाने वाली यह महिला अपने नौकर के साथ एक्टिवा पर घर लौट रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

महिला की जनता नगर में ही बर्तन की दुकान है। रात को जब वह दुकान बंद करके अपने नौकर के साथ निकली तो दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ही लुटेरों ने उन्हें घेर लिया।

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती सड़क पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला की एक्टिवा के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसके बाद बाइक के पीछे बैठा युवक उतरा और उसने महिला को पकड़कर छीना-झपटी शुरू कर दी। इस दौरान महिला के नौकर ने मालकिन को बचाने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे डरा-धमका कर पीछे भगा दिया। बदमाश महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए जिसमें उनका मोबाइल फोन और कैश मौजूद था।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को...

Punjab News: 4 महीने के बच्चे का अपहरण, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के न्यू चंद्र नगर इलाके में एक...

सतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर रही प्रदेश सरकार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व...

पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा अभी भी जारी है। हजारों छात्र सड़कों पर...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जहां, ऐलान करते हुए CM...

Punjab News: 4 महीने के बच्चे का अपहरण, पिता का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के न्यू चंद्र नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां, बच्चों...

सतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर रही प्रदेश सरकार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सड़क संरचना को सुदृढ़...