.
NationalAsian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को हराकर भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल दिलाया। यह भारत का टूर्नामेंट का चौथा गोल्ड है। जबकि आज का कुल पांचवां मेडल। इससे पहले महिलाओं ने भी कबड्डी में गोल्ड अपने नाम किया था। एशियन गेम्स में एक 11 साल के खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। जापान के एलीमेंट्री स्कूल स्टूडेंट युकी कुरिहारा ने ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि युकी भारत के स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी से भी छोटे हैं, वैभव 15 साल के हैं। युकी ने शनिवार को ई-स्पोर्ट्स के पुयो पुयो चैम्प‍ियंस के फाइनल में दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन को 10-2 से मात दी।

इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने थाईलैंड के 28 साल के तनारक वोंगकितिकुन को 10-1 से हराया। युकी को ईल (Eel) खाना पसंद है और वह किंडरगार्टन के समय से ही इस खेल में अपनी जगह बनाने लगे थे। जापानी मीडिया के मुताबिक, वह रोज करीब 8 घंटे ट्रेनिंग करते हैं। इसके साथ ही वह स्कूल की पढ़ाई में भी फोकस करते हैं। युकी को एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे कम उम्र का गोल्ड मेडलिस्ट माना जा रहा है। एशियन गेम्स की शुरुआत 1951 में नई दिल्ली में हुई थी। हालांकि, सबसे कम उम्र के पदक विजेताओं का कोई आधिकारिक सार्वजनिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

वहीं अनाहत सिंह के बाद अभय सिंह ने एशियाई खेल 2026 में स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। जहां अनाहत ने दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और दुनिया की नंबर 6 खिलाड़ी सतोमी वतानाबे को 3-2 से हराकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का किया तो अभय ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तानी एथलीट मोहम्मद इरफान को 3-0 से रौंद दिया। एशियाई खेल 2026 के सातवें दिन भारत ने अब तक चार मेडल जीते हैं, जिससे कुल मेडल की संख्या 27 हो गई है।

तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं के 50 मीटर राइफ़ल 3 पोज़िशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एक रोमांचक फ़ाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले दिन में, सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में इतिहास रचा और 2:11:37 के अपने अब तक के सबसे अच्छे समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस नतीजे से भारत को 44 साल बाद पुरुषों की मैराथन में एशियाई खेलों का पहला मेडल मिला। स्क्वैश में, जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान, 26 हजार रुपये जुर्माना

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

बीहड़ू-लठियाणी सड़क के जंगल में 30-31 अवैध जड़ पटान के गड्ढे मिले

ऊना,सुशील पंडित: निर्माणाधीन बीहड़ू-लठियाणी सड़क के साथ लगते जंगल में...

मुख्यमंत्री ने मंडी में 136.25 करोड़ रुपये की 21 विकासत्मक परियोजनाओं का लोकपर्ण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी...

पीरनिगाह के पास वन विभाग की टीम को देखकर भागा पिकअप चालक, खैर की लकड़ी बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन विभाग की टीम को देखकर पिकअप चालक...

डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कैथल के कलायत स्थित लोक...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान, 26 हजार रुपये जुर्माना

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर को चार वाहनों के चालान...

बीहड़ू-लठियाणी सड़क के जंगल में 30-31 अवैध जड़ पटान के गड्ढे मिले

ऊना,सुशील पंडित: निर्माणाधीन बीहड़ू-लठियाणी सड़क के साथ लगते जंगल में निरीक्षण के दौरान करीब 30-31 जड़ पटान के गड्ढे मिलने...

मुख्यमंत्री ने मंडी में 136.25 करोड़ रुपये की 21 विकासत्मक परियोजनाओं का लोकपर्ण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बल्ह क्षेत्र के...