AdvertisementPunjab Government
NationalPM Modi ने Dr. Manmohan सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले...

PM Modi ने Dr. Manmohan सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले – ‘देश की सेवा पूरी निष्ठा के साथ की’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए देश की सेवा के लिए उनका अमूल्य योगदान भी याद किया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि – हमारे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए हैं और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा भी की है।

रक्षामंत्री और असम के सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि


असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने भी मनमोहन सिंह की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा’।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – ‘पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा’।

प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेत नेता प्रियंका गांधी ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रदांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि – ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उनको सादर नमन। एक कुश्ल अर्थशास्त्री और सफल राजनेता के रुप में मनमोहन सिंह जी ने भारत के विकास को असाधारण गति दी है। इसके साथ ही देश की समृद्धि को नए मुकाम पर पहुंचाया है। अपनी दूरदर्शी और समावेशी आर्थिक नीतियों के जरिए उन्होंने हर तबके को समृद्ध किया है। देश के विकास में मनमोहन सिंह जी के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृतियों को नमन करते हैं’।

देश के 13वें प्रधानमंत्री थे डॉ. मनमोहन सिंह

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रथानमंत्री थे। वो एक मशहूर इकोनॉमिस्ट भी रह चुके थे। उनको भारत के उदारवाद नीति और मार्केट खोलने के साथ-साथ कई जरुरी सुधारों के लिए जाना जाता था। वो भारत के आरबीआई गर्वनर के पद पर भी रह चुके थे। इसके अलावा वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने कई जरुरी कदम उठाए थे। जवाहरलाल नेहरु के बाद वो ऐसे पीएम बने थे जिन्होंने पांच सालों का कार्यकाल अच्छे से पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार पीएम का पद संभाला था। एक सफल राजनेता के तौर पर उन्हें याद किया जाता है। 26 दिसंबर 2024 को उनका निधन 92 साल की उम्र में हो गया था। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...