.
NationalHemkund Sahib में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, दिखा मनमोहक दृश्य,...

Hemkund Sahib में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, दिखा मनमोहक दृश्य, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोपेश्वरः उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली बारिश के बीच पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब का नजारा बदल गया है। श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और खूबसूरत पहाड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालु जहां आस्था के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं, वहीं इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस कठिन मौसम और दुर्गम ऊंचाई पर भी चमोली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। टॉप, सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा क्षेत्र में हिमपात की सूचना है। बारिश और बर्फबारी के बाद यमुनोत्री धाम में ठंड बढ़ गई है। इसके बावजूद श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। यमुना मंदिर के पुजारी गिरीश उनियाल ने बताया कि मौसम बदलने के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है। उधर, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। यहां आधा फीट से अधिक बर्फ जम गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे हैं।

जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवाजाही में मदद कर रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी सूचनाएं लगातार ली जा रही हैं और स्थिति की निगरानी की जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लाइव सीसीटीवी के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शहर में पहुंचे बागेश्वर बाबा, झलक देखने को उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्लाडा ग्राउंड में आरंभ होने वाली श्री हनुमंत...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में...

‘विजन- 2 एक्शन’ पोर्टल पर विभागीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

चंडीगढ़: हरियाणा विजन-2047 के दूरगामी लक्ष्यों को व्यावहारिक विभागीय...

Punjab News: शहर में पहुंचे बागेश्वर बाबा, झलक देखने को उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्लाडा ग्राउंड में आरंभ होने वाली श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज की...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को हराकर भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल दिलाया। यह भारत...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 65 लाख रुपये...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां...