.
Unaपीरनिगाह के पास वन विभाग की टीम को देखकर भागा पिकअप चालक,...

पीरनिगाह के पास वन विभाग की टीम को देखकर भागा पिकअप चालक, खैर की लकड़ी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वन विभाग की टीम को देखकर पिकअप चालक वाहन भगाकर ले गया। पीछा करने पर चालक वाहन को चताड़ा में छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी ऊना अंकुश सिंह ने शिकायत में बताया कि 25-26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:40 बजे वन विभाग की टीम पीरनिगाह के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान ऊना की ओर आ रही तिरपाल से ढकी सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगा लिया।

वन विभाग की टीम ने वाहन का पीछा किया तो चालक चताड़ा में घरों से दूर पिकअप खड़ी कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पिकअप में खैर की लकड़ी के मौछे लदे मिले। वहीं, एक अन्य वाहन मौके से भागने में सफल रहा।

वन विभाग को संदेह है कि बरामद पिकअप में खैर की लकड़ी अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों...

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, CM Saini ने दी बधाई

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026...

रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

IAS विवेक चंदेल ने किया शिविर का शुभारंभ कहा...

रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम : Gaurav Gautam

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल और युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री...

सेवा केवल कार्य नहीं, समाज के प्रति संवेदना और संकल्प का भाव है

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के...

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, CM Saini ने दी बधाई

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

IAS विवेक चंदेल ने किया शिविर का शुभारंभ कहा रक्तदान महादान  बद्दी,सचिन बैंसल: बददी के निजी स्कूल मलपुर में रोटरी...

रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम : Gaurav Gautam

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल और युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य ही...