.
NationalMLA Kunal Ghosh पर हुआ हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, तोड़े शीशे,...

MLA Kunal Ghosh पर हुआ हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक कुणाल घोष पर कथित हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि वह श्रीरामपुर में होने वाली बैठक के लिए निकले थे। विधायक कुणाल घोष को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। घटना के बाद वह बैठक में शामिल नहीं हुए और वापस कोलकाता लौट आए हैं। बता दें कि ममता बनर्जी शाम 4 बजे हुगली में एक रैली को संबोधित करेंगी।

इस रैली में उन्होंने अपने गुट के सभी विधायकों सांसदों और अन्य नेताओं को बुलाया था। लेकिन उससे पहले विधायक पर कथित हमले की घटना हुई है। हुगली में विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर उस समय हमला हुआ, जब वह ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। अचानक से उनकी गाड़ी रोकी गई, जिसके बाद गाड़ी पर अंडे मारे गए और शीशे भी तोड़े गए। इस दौरान विधायक कुणाल घोष गाड़ी में ही शामिल थे। हालांकि उनके ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा और वापस उसे कोलकाता की तरफ से ले गए। क्योंकि गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था।

विधायक कुणाल घोष पर हमले की ममता बनर्जी ने निंदा की है। उन्होंने कहा ‘सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं, पुलिस हमारे लोगों को श्रीरामपुर में होने वाली मीटिंग में जाने से भी रोक रही है। ममता ने कुणाल घोष और अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि जैसा यहां हो रहा है, वैसा तो अफ़्रीकी देशों में भी नहीं होता है। पुलिस और बीजेपी हमारे लोगों को उत्तरपाड़ा और जीटी रोड पर रोक रहे हैं।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में...

Hemkund Sahib में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, दिखा मनमोहक दृश्य, देखें वीडियो

गोपेश्वरः उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने...

‘विजन- 2 एक्शन’ पोर्टल पर विभागीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

चंडीगढ़: हरियाणा विजन-2047 के दूरगामी लक्ष्यों को व्यावहारिक विभागीय...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को हराकर भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल दिलाया। यह भारत...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 65 लाख रुपये...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां...

Hemkund Sahib में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, दिखा मनमोहक दृश्य, देखें वीडियो

गोपेश्वरः उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली बारिश के बीच पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से...