.
Himachalबस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक बच्चा घायल हुआ है। हादसे में तीनों मृतक सोलन अर्की के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल बच्चे के माता पिता और दादी शामिल हैं। जिसको उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला भेजा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टर बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार HRTC बस और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इस हादसे में मारे गए तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। जिसमें 57 वर्षीय दयानंद, हेमलता और विद्यादेवी का नाम शामिल है। यह मृतक फांजी गांव घणागूघाट अर्की के बताए जा रहे हैं। सभी मृतक सोलन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में कार से लोगों को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

मारपीट में घायल व्यक्ति की PGI में मौत, ढाबा मालिक समेत दो हिरासत में

ऊना,सुशील पंडित: टहलीवाल में ढाबा कर्मचारी के साथ मारपीट...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल व दो मैगजीन के साथ 2 युवक काबू, देखें वीडियो

मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को पानीपत सेक्टर 6 स्थित कबीर...