.
Himachal Govtराष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205...

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक चल रहे फोरलेन के कार्य का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अधिकारियों ने राज्यपाल को फोरलेन परियोजना की समग्र प्रगति के बारे में अवगत करवाया। इस परियोजना के तहत एनएच-205 पर कलर बाला गांव से नौणी चौक तक 17.450 किलोमीटर लंबे मार्ग का फोरलेन में उन्नयन किया जा रहा है।

उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों, वर्तमान में चल रही निर्माण गतिविधियों तथा कार्य पूरा करने की प्रस्तावित समय-सीमा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना को सितम्बर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एम्स बिलासपुर के आसपास आवागमन और कनेक्टिविटी से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश भी दिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...