गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आनन-फानन में जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भड़के कैदियों ने एक दूसरे को घायल कर दिया। इस झड़प में 2 कैदी घायल बताए जा रहे।

मिली जानकारी के अनुसार सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्थिति को बिगड़ते देख जिला पुलिस के मुलाजिम जेल में तैनात कर दिए गए हैं।
इसके अलावा अतरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियों के अलावा फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं।