.
Unaरातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी...

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिले के प्रमुख नाकों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि राजपत्रित पुलिस अधिकारियों (GOs) ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

रात्रि गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित नाकों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस की ओर से रात के समय जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की जांच के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है तथा यह निगरानी व्यवस्था 24 घंटे जारी रहेगी।

जिला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नाकाबंदी के दौरान अपने आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।

पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कैदियों के...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके अदालत का 4...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के...