.
Himachal Govtमंडी मध्यस्थता योजना से सेब की खरीद में सुनिश्चित हुई पारदर्शिता: CM...

मंडी मध्यस्थता योजना से सेब की खरीद में सुनिश्चित हुई पारदर्शिता: CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्य सरकार द्वारा मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत अब तक 8,000 मीट्रिक टन से अधिक सेब की खरीद की जा चुकी है, वहीं 17 हजार से अधिक बागवान एचपीएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं। 1 अगस्त, 2026 से 213 सेब संग्रहण केंद्रों पर सेब खरीद प्रक्रिया जारी है। यह सेब संग्रहण केंद्र एचपीएमसी और हिमफेड द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। सेब खरीद प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2026 तक जारी रहेगी।

इस सेब सीजन में एक महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए एमआईएस की पूरी प्रक्रिया को एचपीएमआईएस के माध्यम से डिजिटलाइज्ड किया गया है। इस प्रणाली के तहत बागवानों का पंजीकरण, सेब की खरीद, डिजिटल रसीद, परिवहन, प्रसंस्करण, निगरानी और भुगतान शामिल हैं, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है।

सेब हिमाचल प्रदेश की प्रमुख बागवानी फसल है, जो राज्य के कुल फल उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत और फलदार फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है, जो राष्ट्र स्तर पर सेब उत्पादन में लगभग 22 प्रतिशत और सेब बागवानी के क्षेत्रफल में लगभग 37 प्रतिशत का योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमआईएस 2026-27 का डिजिटलीकरण योजना को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और बागवानों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एकमुश्त पंजीकरण, डिजिटल रसीद, रियल-टाइम निगरानी और डीबीटी जैसी सुविधाओं से प्रक्रियागत दिक्कतें कम होंगी और भुगतान सीधे बागवानों के बैंक खातों में समय पर हस्तांतरित करने में सुविधा होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कृषि मंत्री ने रबी फसलों संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत...

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

जिला में एग्रीस्टैक से कृषि के आधुनिकीकरण को मिल...

आईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

चंडीगढ़: हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को...

विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम : सोनीपत में हुई जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता

चंडीगढ़: विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला...

NSS स्थापना दिवस पर अस्पताल में मरीजों की सेवा, बांटे फल

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा...

कृषि मंत्री ने रबी फसलों संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सूबे के किसानों ने चल रहे खरीफ...

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

जिला में एग्रीस्टैक से कृषि के आधुनिकीकरण को मिल रहा बल - प्रेम सिंह ऊना,सुशील पंडित:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...

आईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

चंडीगढ़: हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के प्रयासों को आगे...

विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम : सोनीपत में हुई जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता

चंडीगढ़: विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा कार्यालय, सोनीपत द्वारा एस.एम. हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत...