.
Panchkula3 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च...

3 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च अभियान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर के 3 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को तुरंत घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 स्थित न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल और सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल शामिल हैं। तीनों स्कूलों को एक ही तरह का धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें स्कूल परिसर में बम रखे होने की बात कही गई थी।

ईमेल मिलते ही स्कूलों ने एहतियात के तौर पर सभी कक्षाएं खाली करा दीं। अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तीनों स्कूलों की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। क्लासरूम, स्टाफ रूम, लाइब्रेरी, टॉयलेट और ग्राउंड की बारीकी से तलाशी ली गई।

करीब 2 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद पुलिस ने कहा कि कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीनों स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को...

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही पंजाब सरकार

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ....

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर विभिन्न स्थानों...

Jalandhar News: भारी संख्या में माथा टेकने श्री सिद्ध बाबा सोढल पहुंचे श्रद्धालु, अनंत चौदस पर लगता है मेला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर अनंत चौदस पर...

Punjab News: नहर में डूबने से मौत 12वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने दूसरे स्टूडेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पटियाला: जिले में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के बाद मौत का मामला...

Jalandhar News: जमीन के कब्जे को लेकर विवादों में घिरे ACP राजेश ठाकुर, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: धोबी मोहल्ला में जगह को लेकर विवाद हो गया। दो दिन पहले भगवान वाल्मीकि चौक पर इसी...