जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रोज पार्क में घर के बाहर से साईकिल चोरी का सामने आया है, जहां व्यक्ति घर के बाहर से साईकिल लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर द्वारा सुबह 9.18 बजे घटना को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी के अनुसार, चोर गली में पहले घूमता है और उसके बाद वह घर के बाहर खड़ी साईकिल लेकर फरार हो जाता है। वहीं घर के मालिक ने बताया कि उनके घर पर लेबर का काम करने व्यक्ति आया था। इस दौरान उसने घर के बाहर साईकिल खड़ी की थी। ऐसें में जब वह जाने लगा तो देखा घर के बाहर से साईकिल गायब थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि एक व्यक्ति पैदल आया और घर से बाहर से साईकिल लेकर फरार हो गया।