.
Nationalट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के...

ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर वीरवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा टकराई। मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।

जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर हुई इस दर्दनाक घटना के बारे में सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके साथ ही गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने बताया कि संबंधित ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जमशेदपुर में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे आवश्यक सुरक्षा संकेतक और चेतावनी व्यवस्था मौजूद थी या नहीं। आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में भी दर्दनाक हादसा हुआ था।

यहां पानी की टंकी गिरने से मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में हुए इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके...

Punjab News: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती को बालों से पकड़ खींचा, मारे थप्पड़, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में धार्मिक समागम में आए युवक-युवतियों के...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान) अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। लाहौरी गेट...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की युवती से शादी होगी। वीरवार सुबह...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर 42 घंटे से चल रही ईडी की रेड को लेकर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि...