.
Rashifalआज का राशिफल, 24 सितंबर 2026

आज का राशिफल, 24 सितंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक धृति योग रहेगा।आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक और प्रदोष व्रत है। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 सितंबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।

वृष राशि: आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर ले। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा, इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे। लवमेट का आज रिश्ता तय हो सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़ें लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है। आज आप पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हें आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढ़ेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देंगे, इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेंगे। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइंट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे।

तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बीतेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे और उनके लिए खरीददारी करने का मन बनायेंगे।

धनु राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए खुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा।

मकर राशि: आज का दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कंपनी से मेल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है , आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, ऐसा कोई मौका ही न दें। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें।

मीन राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नकल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं हो सकती हैं। किसी बात को लेकर भाई से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पाक सीमा से 500 मीटर दूर संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील, देखें वीडियो

पठानकोटः सीमावर्ती गांव पहाड़ीपुर में खेतों में एक संदिग्ध...

Jalandhar News: Shriram Hospital में ईलाज को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर शहर से स्वास्थ्य सुविधाओं और निजी...

Punjab News: पुलिस की वर्दी पहने युवकों को खंभे से बांधकर निहंगों ने की पिटाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले से डेहलों थाना इलाके के अंतर्गत निहंग सिंहों ने 3 युवकों को नशे (चिट्टे) की खेप के...

Punjab News: पाक सीमा से 500 मीटर दूर संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील, देखें वीडियो

पठानकोटः सीमावर्ती गांव पहाड़ीपुर में खेतों में एक संदिग्ध पैकेट मिला। इसका पता तब चला जब स्थानीय लोग खेतों...

Punjab News: लड़की से थप्पड़ कांड में आया नया मोड़, नाबालिगा को किडनैप करने की कोशिश, देखें वीडियो

लुधियानाः गोल्डन कॉलोनी में सरेराह में कार ढंग से चलाओ कहने से व्यक्ति भड़क गया और उसने 14 वर्षीय...

Jalandhar News: Shriram Hospital में ईलाज को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर शहर से स्वास्थ्य सुविधाओं और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता को उजागर करने वाला एक बेहद शर्मानाक...