Himachal Govt
Unaबिना नंबर प्लेट वाहन चलाया तो खैर नहीं, 21 से 27 तक...

बिना नंबर प्लेट वाहन चलाया तो खैर नहीं, 21 से 27 तक चलेगा विशेष अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना पुलिस सख्त, वाहन जब्ती के साथ चालक के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस ने बिना नंबर प्लेट अथवा स्पष्ट नंबर प्लेट के बिना सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 21 से 27 सितंबर तक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरामेठ के निर्देश पर चलने वाले इस अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट पाए जाने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान यदि कोई वाहन बिना नंबर प्लेट पाया गया तो वाहन को मौके पर ही कब्जे में लिया जा सकता है और चालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या बहानेबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एसपी ऊना सचिन हीरामेठ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के साथ-साथ संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस का संदेश साफ है—नंबर प्लेट नहीं तो सड़क पर वाहन नहीं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पृतक गांव...

महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग एवं गुरुग्राम पुलिस द्वारा...

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन...

शुरु हुई पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पृतक गांव पहुंचने पर राकेश ने बयां की दर्द भरी दास्तां जालंधर: फिल्लौर...

महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग एवं गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के के पानीपत के...