ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत हमीरपुर रोड पर सनसाइज अस्पताल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसा 18 सितंबर की शाम करीब 8:10 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार वरुण कुमार निवासी पलाहटा, डाकघर हरोट, तहसील बंगाणा, जिला ऊना अपनी कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही कमला देवी पत्नी देस राज निवासी जखेड़ा, तहसील व जिला ऊना को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक वरुण कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।