Himachal Govt
NationalDUSU में दीपांशु शौकीन की जीत पर Saurav Das का आया बयान,...

DUSU में दीपांशु शौकीन की जीत पर Saurav Das का आया बयान, बोले – ‘Gen-Z ने इतिहास रच दिया’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत पर अपनी राय रखी है। दीपांशु की जीत को उन्होंने Gen-Z की जीत बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा है। सौरव दास ने कहा कि दीपांशु की जीत इसलिए खास है क्योंकि वो निर्दलीय प्रत्याशी होने के बाद भी रिकॉर्ज मतों के अंतर से जीते हैं। दीपांशु की जीत पर और भी कई नेताओं ने प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

जेन-जी ने इतिहास रच दिया है

सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – DUSU चुनाव की यह असली Gen-Z की कहानी को बताती है। यह बदलते दौर की निशानी भी है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद एक निर्दलीय उम्मीदवार ने DUSU चुनाव में अब तक के सबसे ज्यादा वोट हासिल करके इतिहास रच दिया है। वहीं Gen-Z ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के लिए इतिहास रच दिया है। ऐसे में हो सकता है कि इसके बहुत गहरे मायने नहीं है परंतु सरकार में बैठे हुए लोगों को इसका बदलते दौर का संकेत समझना चाहिए।

30615 वोटों से जीते दीपांशु

बता दें कि डूसू चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 60,854 वोट पड़े थे। इसमें से दीपांशु शौकीन को 30615 वोट मिले। इशू मौर्या को 16910, वीर चतरथ को 4313 और अरण्य सिंह राठौड़ को 2,274 वोट मिले। ऐसे में डूसे के तीनों मुख्य पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार जीते। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिहं ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस को दी नसीहत

सौरव दास ने शनिवार को डूसु चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि डूसू चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि ज्यादा छात्र मौजूद शासन के खिलाफ हैं लेकिन बंटे हुए हैं। जीतने वालों को याद रखना चाहिए कि वो राजा या रानी नहीं है बहुमत ने उनको वोट भी नहीं दिया है।

वहीं सीजेपी की मुख्य प्रवक्ता ने कांग्रेस को भी नसीहत दी थी। उनका कहना है कि कांग्रेस और उसके संगठन को सीजेपी के पीछे पड़ने की जगह अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में सुधार का काम कम से कम 12 साल से चल रहा है परंतु लोगों के सब्र का बांध भी अब टूट गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डेढ़ महीने बाद कोटला कलां में कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान

निवासियों ने नगर निगम आयुक्त का जताया आभार ऊना,सुशील पंडित: कोटला...

भारत की महान समृद्ध परंपरा हमारी पहचान का आधार : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार सायं कांगड़ा जिले...

Punjab News: युवक पर ईंट से हमला कर हत्या, पुलिस आश्वासन के बाद धरना खत्म, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के थाना सराभा नगर के अधीन गांव...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत हमीरपुर रोड...

डेढ़ महीने बाद कोटला कलां में कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान

निवासियों ने नगर निगम आयुक्त का जताया आभार ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां अपर के निवासियों को पिछले करीब डेढ़ महीने से...

भारत की महान समृद्ध परंपरा हमारी पहचान का आधार : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार सायं कांगड़ा जिले के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत...

Punjab News: युवक पर ईंट से हमला कर हत्या, पुलिस आश्वासन के बाद धरना खत्म, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के थाना सराभा नगर के अधीन गांव बैंस में हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान किए हैं। यह...