Himachal Govt
NationalBangkok से Delhi जा रही फ्लाइट में यत्री की बिगड़ी तबीयत, करवाई...

Bangkok से Delhi जा रही फ्लाइट में यत्री की बिगड़ी तबीयत, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में अचानक एक यात्री की तबीयत बेहद गंभीर हो गई। आसमान में बिगड़ती स्थिति और यात्री की नजाकत को देखते पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 ने बैंकॉक से रात लगभग 8:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। शेड्यूल के मुताबिक इस विमान को रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में जब विमान हवा में था, तभी अचानक एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। क्रू मेंबर्स ने तुरंत इसकी जानकारी मुख्य पायलट को दी। खतरे को भांपते पायलट ने बिना देरी किए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।

एटीसी से हरी झंडी मिलते ही पायलट ने रात लगभग 10:55 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। अचानक इस डायवर्जन के चलते कुछ देर के लिए विमान के भीतर यात्रियों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रनवे पर विमान के रुकते ही एयरपोर्ट पर पहले से मुस्तैद डॉक्टरों की टीम ने स्थिति संभाली। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर रूप से बीमार यात्री को तत्काल एंबुलेंस से गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षा कारणों से अपनी सीटों पर ही बैठे रहे। हालात सामान्य होने और एटीसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद रात 12:05 बजे विमान ने दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरी और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Whatsapp पर यूजर्स का चैटिंग Experience होगा बेहतर, Animated Wallpaper समेत मिलेंगे ये ऑप्शन

टेक्नोलॉजी: Whatsapp लगातार अपने यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस को...

Punjab News: सिख संस्थाओं को गरिमा और पवित्र चरित्र बनाए रखने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप...

गणेश चतुर्थी की पूजा में बजा Fire Alarm, घबराया अमेरिकी कपल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका...

Punjab News: 3 बदमाशों ने बुजुर्ग पर दात्तर से हमला कर एक्टिवा लूटी, देखें CCTV

लुधियानाः मॉडल टाउन थाना इलाके में लाल कोठी के...

Whatsapp पर यूजर्स का चैटिंग Experience होगा बेहतर, Animated Wallpaper समेत मिलेंगे ये ऑप्शन

टेक्नोलॉजी: Whatsapp लगातार अपने यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा...

Jalandhar News: Youtuber Mani Shoker ने पुलिस पर की फायरिंग, विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया था, दो राउंड फायरिंग की  जालंधरः जंडियाला मोड़ पर देर रात चेकिंग...

Punjab News: सिख संस्थाओं को गरिमा और पवित्र चरित्र बनाए रखने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और पांच सिंह साहिबानों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्देश...

गणेश चतुर्थी की पूजा में बजा Fire Alarm, घबराया अमेरिकी कपल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी मनाई जा रही है। हाल ही में सोशल...