ऊना,सुशील पंडित: ब्लड लायंस ऊना संस्था की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिन तथा संस्था के सदस्यों के बच्चों रौनक वशिष्ट और हर्षित पूरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के सदस्यों सहित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
शिविर में मनीष भारद्वाज, मनीष शर्मा, गुरमीत सिंह सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। जन्मदिन जैसे अवसरों को समाजसेवा से जोड़कर मनाने का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी है।
इस अवसर पर तहसीलदार सतीश चौधरी और कार्यकारी राज्य प्रमुख, शिवसेना हिमाचल प्रदेश जय दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
शिविर में ब्लड लायंस ऊना के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित वशिष्ट, कोषाध्यक्ष अमन लम्बड़, सदस्य गगन पंडित, श्रेया शर्मा, पलक, पारस भारद्वाज, अंकित भारद्वाज, रोहान काका, अनमोल भारद्वाज, दक्ष भारद्वाज सहित अन्य सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य जारी रखने की बात कही गई।