ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को अवैध खनन अधिनियम के तहत दो वाहनों के चालान किए गए। दोनों मामलों का मौके पर ही निपटारा करते हुए कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।