Himachal Govt
Haryanaभाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को...

भाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी सिमरनजीत सिंह मान ने विशेष मुहिम शुरू करने का ऐलान किया है। इसी अभियान को लेकर पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर संस्कृति के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि गैंगस्टरों और अपराधियों के डर के कारण आम लोगों को पीछे हटने की जरूरत नहीं है। समाज को एकजुट होकर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना और गैंगस्टर संस्कृति के खिलाफ सामाजिक स्तर पर माहौल तैयार करना है।

लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते मान ने कहा कि ऐसे गैंगस्टर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवाओं को इनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, शिक्षा, रोजगार और भविष्य पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध की राह युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकती है, इसलिए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।

मान ने कहा कि हरियाणा में भी गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अभियान तेज होने पर विदेशों में बैठे अपराधियों पर भी दबाव बढ़ेगा। उन्होंने गैंगस्टरों को चेतावनी देते कहा कि विदेशों में बैठकर धमकियां देने से कुछ हासिल नहीं होगा और वह किसी से डरने वाले नहीं है। उन्होंने युवाओं से गैंगस्टर संस्कृति से दूरी बनाकर शिक्षा, रोजगार और समाजहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, देखें वीडियो

अबोहरः जिले में दिन दहाड़े कत्ल की घटना सामने...

Punjab News: फैक्ट्री का कचरा फेंकने आई ट्रैक्टर ट्रॉली का किया घेराव, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक तरफ स्थानीय नगर परिषद स्वच्छता के लिए लड़ रही है। दूसरी ओर, कचरे के ढेर...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार, अस्पताल से बेटे अगवा कर पिता ने रची झूठी कहानी, 3 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने किया डिटेन

लुधियानाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत...

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलक्खनी जी के विवाह पर्व पर सजा नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधरः गुरुद्वारा हरि कीरत साध संगत और निहंग सिंह सभा बस्ती शेख की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक...