Himachal Govt
Haryana6 माह के बच्चे पर Pitbull ने किया Attack, देखें वीडियो

6 माह के बच्चे पर Pitbull ने किया Attack, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत: देश भर में पिटबुल नस्ल के कुत्ते को बैन किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद लोग घरों में इस नस्ल के कुत्ते को रख रहे है। वहीं हरियाणा के सोनीपत जिले में पिटबुल कुत्ते के हमले में 6 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिक्का कॉलोनी की है। बच्चा अपनी बुआ के साथ घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान अचानक एक पिटबुल उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया और महिला की गोद में मौजूद बच्चे पर झपट पड़ा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्चे की बुआ उसे गोद में लेकर सड़क पर चल रही थीं। इसी दौरान पिटबुल तेजी से उनकी ओर आता है और बच्ची पर हमला कर देता है। अचानक हुए हमले से महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वह बच्चे समेत सड़क पर गिर जाती हैं। इसके बाद कुत्ता बच्चे को अपने मुंह में दबोच लेता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना के दौरान महिला ने बच्चे को पिटबुल से बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा। सीसीटीवी वीडियो में कुत्ते को बच्चे को पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों ने भी बच्चे को बचाने और कुत्ते को हटाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया। हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को रोहतक के अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की बुआ उसे टहलाने के लिए घर से बाहर लेकर गई थीं। परिवार ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रास्ते में पिटबुल अचानक उन पर हमला कर देगा। कुछ ही सेकंड में कुत्ते ने बच्चे को निशाना बना लिया। घटना के बाद सिक्का कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुत्ता खुले में घूम रहा था या उसे पर्याप्त सुरक्षा के बिना बाहर रखा गया था, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है। लोगों ने कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी और इलाके में ऐसे कुत्तों को रखने से जुड़े नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें अधिकारी  : उपायुक्त

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त ने...

22 सितंबर को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन...

जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत भिंडला गांव में...

खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें अधिकारी  : उपायुक्त

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में...

22 सितंबर को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ।...

Punjab News: दुश्मन बनें पुराने दोस्त, लड़ाई का बांधा समय, गायक सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः जिले के सब डिवीजन निहाल सिंह वाला पुलिस की मुस्तैदी के चलते बड़ी घटना को रोका गया। पुलिस...

बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपायुक्तों से सात दिन में मांगी रिपोर्ट ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने...