Himachal Govt
MogaPunjab News: दुश्मन बनें पुराने दोस्त, लड़ाई का बांधा समय, गायक सहित...

Punjab News: दुश्मन बनें पुराने दोस्त, लड़ाई का बांधा समय, गायक सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के सब डिवीजन निहाल सिंह वाला पुलिस की मुस्तैदी के चलते बड़ी घटना को रोका गया। पुलिस ने 2 गुटों के कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए है। आरोपियों के कब्जे से 4 राइफल, 4 पिस्तौल, 106 कारतूस, एक एंडेवर गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। पुलिस द्वारा काबू किए गए युवकों में एक पंजाबी सिंगर सतवंत सिंह गिल निवासी गांव मानुके शामिल है।

जबकि दूसरे गुट के पकड़े गए 4 लोगों में एक युवक रूपनगर, एक संगरूर, दो पटियाला के निवासी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी अजय राज सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह व सतवंत सिंह गिल मानुके एक गायक है। डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों पक्ष इकट्ठे काम किया करते थे। इसके बाद किसी बात को लेकर उनकी तकरार हो गई व बीते दिनों तकरार सोशल मीडिया पर इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को खत्म करने की ठान ली। गत दिवस दोनों ने जिले की मंडी निहाल सिंह वाला में समय बांध लिया। पुलिस को इस बात की सूचना मिली और उसके बाद पुलिस द्वारा घटना स्थल पर रेड की गई।

पुलिस ने मौके से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोषियों में एक ग्रुप के मनिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व अमरिंदर सिंह शामिल है, जबकि दूसरे गुट के पंजाबी सिंगर सतवंत सिंह गिल को गिरफ्तार किया गया है। एसपीडी ने बताया कि काबू किए गए लोगों के कब्जे से 4 राइफल, 4 पिस्तौल व 106 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी के साथ दोषियों के कब्जे से एक एंडेवर गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। एसपीडी ने बताया कि मामले की अग्रिम जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश...

अम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

चण्डीगढ: सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने...

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्कूलों को...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भीलवाड़ा-मांडलगढ़...

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के यमुनानगर-रादौर...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट...