एनकाउंटर न्यूज़ (जालंधर): वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय केशव की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जहां आज दोपहर 1ः45 बजे सफेद रंग की एक्टिवा सवार 2 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। एक्टिवा सवार नौजवान बच्चे को एक्टिवा के सेंटर में बिठाकर 2ः08 बजे ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा की नंबर प्लेट भी नहीं है। इस घटना को लेकर 8 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
पिता ने बताई पूरी घटना
मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता आनंद ठाकुर ने बताया कि 4 वर्षीय बच्चा केशव गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार दो नौजवान बेटे को उठाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा बेटा रोजाना स्कूल जाता है लेकिन आज तबीयत खराब होने के कारण पत्नी ने उसकी स्कूल से छुट्टी करवा दी थी। इसके बाद में सुबह 9:30 बजे घर से कम पर चले गए। दोपहर को माता का फोन आया तो पता लगा कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। इस घटना को लेकर काफी समय बीत गया है लेकिन अभी तक बेटे का कुछ भी पता नहीं चल पाया।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके पास लाया जाएगा। आनंद ने बताया कि बेटे को बुखार होने के कारण आज भी लड्डू खाने की जिद कर रहा था। पारिवारिक सदस्य कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता है, ऐसे में उनकी माता ने पड़ोसियों के लड़के के साथ बेटे को लड्डू खिलाने के लिए भेज दिया। वहां पर पड़ोसियों का लड़का बेटे को लड्डू दिलाने के लिए दुकान पर खड़ा था।
एक्टिवा सवार युवकों पर बच्चे को ले जाने का आरोप
इस दौरान एक्टिवा सवार दो नौजवान आए और पड़ोसियों के लड़के को धक्का मार कर मेरे बेटे को लेकर फरार हो गए। बच्चों के किडनैप होने के बाद से अब तक उसे किसी की भी फिरौती को लेकर कोई कॉल नहीं आई। वहीं बच्चों की दादी ने अपील की है कि उसे किसी से कुछ नहीं लेना देना। जो भी उसके बच्चे को उठाकर लेकर गया, जिस तरह वह बच्चों को लेकर के है, उसी तरह उसे वापस छोड़ जाए। वह उनके के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाएंगे।
दादी ने कहा के बच्चा बीमार था ऐसे में उन्हें चिंता है कि वह किस हाल में इतने घंटे से बैठा होगा। घटना के बाद से अब तक बच्चों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
इलाके में दहशत, पूर्व विधायक भी पहुंचे
वहीं इलाके के निवासियों ने बताया कि बच्चों के उठाने के बारे में लोगों को उस समय पता लगा जब बच्चों की माता और दादी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उन्होंने कहा कि एक्टिवा सवार उनकी गली से नहीं गुजरे बल्कि घूम कर दूसरी तरफ से आए थे और बच्चे को उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर इलाके के निवासियों में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगुराल परिजनों के घर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना को लेकर परिजनों से बातचीत की। पीड़ित मां शानू ने कहा कि उसका बच्चा कुंज गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान आए और बच्चे को उठाकर ले गए।