लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई घंटा घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक की गई। इस दौरान सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई।
दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को मौके पर ही हिदायत दी कि वे दोबारा सड़क या सार्वजनिक जगह पर सामान रखकर रास्ता न रोकें।
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर आगे भी अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से आगे भी इसी तरह अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए कार्रवाई
पुलिस अधिकारी रंजित सिंह बैंस ने मीडिया को बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।