Nationalब्रेक फेल होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई घायल,...

ब्रेक फेल होने से पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई घायल, 50 मासूमों की अटकीं सांसें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

औरैयाः औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में कानपुर मार्ग स्थित बम्नौटी मोड़ के पास आज सुबह बच्चों से भरी सौरभ अकैडमी की स्कूल बस पलट गई। घटना के दौरान बस में 50 बच्चे सवार था। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया और उसके कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की और इसकी सूचना बेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा व थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम कराई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि कोई बच्चा गंभीर घायल नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़...

हीरानगर में मकान से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी...

गुरु घर में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद, श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति संगीत का किया रसपान

ऊना,सुशील पंडित: सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरुद्वारा रायपुर सहोड़ा में शीश नवाकर गुरु महाराज का आशीर्वाद...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उपराज्यपाल तरणजीत संधू, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सचखंड श्री...

Punjab News: इस इलाके में सरपंच पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

तरनतारन: जिले के खरे गांव के मौजूदा सरपंच पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई...