Himachal Govt
Haryanaजमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे...

जमीन बेचने को लेकर विवादः पिता ने दामाद के साथ मिल बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मंगलवार सुबह एक युवक की घर में 6 गोलियां मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आपको बता दें ये घटना के आरोप पिता और जीजा पर लगे है। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पिता और पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी के पास ससुराल में रह रहा था।

आरोप है कि पिता अपने दामाद और कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और बेटे को गोलियां मारीं। जिसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तार तक शव लेने से इनकार कर दिया है।

मृतक की पहचान जसवंत सिंह (32) के रूप में हुई है। उसकी 6 साल पहले जश्नप्रीत कौर से शादी हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा भी है। जश्नप्रीत 8 महीने की गर्भवती भी है। जसवंत के बड़े भाई का नाम तेजेंद्र सिंह है। जसवंत के पिता जलविंदर सिंह के पास 10 एकड़ जमीन है।

बताया गया है कि जलविंदर 3 एकड़ जमीन बेचना चाहते थे, जबकि जसवंत उनके इस फैसले के खिलाफ था। इसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। जलविंदर की बेटी गुरजिंदर कौर की शादी पंजाब में मुक्तसर जिले के कमालो गांव में गुरजंट सिंह से हुई थी। घर में झगड़ों के बाद जलविंदर सिंह अपनी बेटी की ससुराल में ही रह रहा था।

जश्नप्रीत के मुताबिक जसवंत सिंह सोमवार रात घर पर थे। तड़के करीब 3 बजे वह आंगन में सोए थे। इसके बाद कमरे में जाकर सो गए, जबकि जश्नप्रीत और उनका बेटा आंगन में थे। करीब 4 बजे जीजा गुरजंट सिंह 5-6 अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। सभी के हाथों में तलवार और अन्य हथियार थे और उन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

जश्नप्रीत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद गुरजंट सिंह और उसके साथी कमरे में गए और जसवंत पर गोलियां चला दीं। जश्नप्रीत के मुताबिक जसवंत के सिर, छाती और पेट में 6 गोलियां लगी। वारदात के बाद सभी आरोपी हथियार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्ऱवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

8 हजार के चालान के पुलिस कर्मी ने मांगे 500 रुपये, CO ट्रैफिक ने शुरू की जांच, वीडियो वायरल

हाथरसः उत्तर प्रदेश में हाथरस के सदर कोतवाली थाना...

संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे CM Saini

चंडीगढ़: संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश...

25 वर्षों की सेवा और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित किया जाएगा सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

Iphone में यूजर्स को मिलेगा Hidden Feature, आंखों से कंट्रोल होगी स्क्रीन

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल ने आईफोन का नया मॉडल लॉन्च कर...

Jalandhar News: लाल बाजार में तारों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त लाल बाजार में...

8 हजार के चालान के पुलिस कर्मी ने मांगे 500 रुपये, CO ट्रैफिक ने शुरू की जांच, वीडियो वायरल

हाथरसः उत्तर प्रदेश में हाथरस के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चामड़ गेट चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया...

संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे CM Saini

चंडीगढ़: संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21...

25 वर्षों की सेवा और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित किया जाएगा सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25...

Iphone में यूजर्स को मिलेगा Hidden Feature, आंखों से कंट्रोल होगी स्क्रीन

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल ने आईफोन का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें ऐसे कई फीचर्स भी होते हैं जिसके...