5 दिनों में दूसरी बार हुई घटना
पटियालाः अंबाला पटियाला हाईवे पर लुटेरा गैंग द्वारा 5 दिनों में दूसरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 1 बजे लुटरों द्वारा ट्रक लूटने की दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। स्कॉर्पियों सवार लुटेरे राजस्थान नंबर ट्रक चालक से मारपीट कर उससे 10 हजार रुपये कैश, 18 हजार रुपये गूगल-पे में ट्रांसफर करवाने के बाद मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वहीं राजस्थान के पीड़ित मकीम खान ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
पीड़ित ने बताया कि थाना शंभू प्रभारी सवरन सिंह शंभू थाना के अंतगर्त आते गांव बासमा के नजदीक हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर स्कॉर्पियों गाड़ी नंबर डीएल 03 डीसी 8008 नंबर सवार व तीन अन्य गाड़ियों के अज्ञात सवारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा इस वारदात में इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मकीम खान ने बताया कि वह ट्रक का माल बद्दी हिमाचल प्रदेश में अनलोड करने के बाद वापिस लौट रहे थे और उनके साथ कंडक्टर नहीं था। 14 सितंबर को रात एक बजे जैसे ही वह हाईवे पर गांव बासमा के नजदीक पहुंचा तो एक स्कॉर्पियों गाड़ी ने उसे घेर लिया।
जैसे ही उसने गाड़ी रोकी गाड़ी सवार लोगों ने उस पर लाठियों व देसी कट्टे दिखाते हुए हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने कैश, फोन छीन लिया और गूगल पे के जरिए 18 हजार रुपए ट्रांसफर करने के बाद ट्रक भी लेकर फरार होने लगे। इतने में एक चंडीगढ़ नंबर टेंपो ट्रेवलर आई, जिन्होंंने लूट होती देखी तो गाड़ी रोक ली। खुद को घिरते देख इन स्कॉर्पियों गाड़ी सवार लोगों के साथ तीन अन्य गाड़ियां भी आ गई, जिन्होंने टेंपो ट्रेवलर सवार लोगों पर हमला करते हुए शीशे तोड़ दिए और इनके भी फोन लूटकर ले गए।
थाना शंभू इलाके में आते घग्गर सराए में 11 सितंबर को भी लूट की घटना हुई थी। कैंटर चालक बिक्रमजीत सिंह निवासी जट्टा वाला मोहल्ला राजपुरा को 11 सितंबर रात ढाई बजे पुलिस अंदाज में गाड़ी बराबर लगाकर टार्च से रूकने का इशारा किया, कैंटर रूकते ही आरोपियों ने हमला कर दिया और 3 लाख रुपये कीमत के स्क्रैप से भरे कैंटर, 26 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे। आरोपी स्विफट कार में सवार होकर आए थे, जिसके पीछे पुलिस का स्टिकर लगा था। इस मामले में भी अभी पुलिस जांच कर रही है लेकिन सुराग नहीं लग पाया है।