लुधियानाः साउथ निर्वाचन क्षेत्र की विधायक ने एक टिपर ड्राइवर को थप्पड़ जड़ने के आरोप लगे है। जिसके बाद इस घटना को लेकर एससी समुदाय ने लोहारा रोड जाम कर दिया और नारेबाज़ी करनी शुरू कर दी। इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें विधायक ने चालक को टिप्पर से नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान नहर पर धरना लगाकर देर रात लोग सड़क पर बैठ गए। नौजवान ने आरोप लगाए है कि टिप्पर के पीछे विधायक की गाड़ी खड़ी थी और दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद विधायक द्वारा टिप्पर चालक को थप्पड़ मारने के आरोप लगाए गए। इस दौरान देर रात सड़क जाम करके रोड को बंद कर दिया गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।