Himachal Govt
InternationalUS में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल के दाम, Trump ने Zelenskyy...

US में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल के दाम, Trump ने Zelenskyy से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कीवः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों और डीजल के उत्पादन एवं वितरण में इस्तेमाल होने वाले अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों से ईंधन की कमी पैदा हो रही है। ट्रंप ने ये बयान शुक्रवार को अमेरिका में डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद दिया, जब औसत कीमत छह डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई थी।

यूक्रेन कई महीनों से लंबी दूरी के हमलों से रूस के तेल और गैस उद्योग को निशाना बना रहा है, जिससे पूरे देश में ईंधन की कटौती करनी पड़ी और मॉस्को ने जुलाई में डीजल के निर्यात पर रोक लगा दी। जिससे पहले से ही कमजोर वैश्विक बाजार से आपूर्ति कम हो गई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की एक वजह ईरान में युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति में आई बाधा भी रही।

नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों की तैयारी के बीच ईंधन की कमी अमेरिका में प्रमुख मुद्दा बन गया है। एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हालिया बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है।

इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन के केंद्रों को नष्ट करना बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने जेलेंस्की से इस बारे में बात की है। हमले में अन्य चीजों को भी निशाना बनाया जा सकता है। डीजल ईंधन को निशाना मत बनाइए क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है, इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रात आयरलैंड से लौटते समय एयरफोर्स वन में मीडिया...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...