Himachal Govt
JalandharJalandhar News: करंट लगने से घोड़े की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे, देखें...

Jalandhar News: करंट लगने से घोड़े की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती शेख स्थित छठवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब के बाहर जलभराव के बीच बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा मालिक घास काटकर लौट रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैल गया है। गनीमत यह रही कि घोड़े के साथ मौजूद बच्चे बच गए। व्यक्ति अपने घोड़े के साथ रविवार को रास्ते से गुजर रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और पास में लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था।

जैसे ही घोड़ा खंभे के पास से निकला, उसके पैरों में लगी लोहे की नाल (खुरी) के कारण उसे करंट लग गया। इस दौरान व्यक्ति का भांजा और कुछ बच्चे वहीं मौजूद थे। व्यक्ति ने बताया कि उसके भांजे को भी करंट का झटका लगा था, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। उसने बताया कि यह घोड़ा उसने मेहनत से खरीदा था और उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण खंभे में करंट आने को लेकर आसपास के लोग एक-दूसरे को सचेत कर रहे थे।

घटना के करीब एक घंटे बाद तक भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान बिजली की सप्लाई चालू रही, जिससे अन्य लोगों की जान को भी खतरा बना रहा।इलाके के लोगों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही पर भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे खतरनाक खंभों को ठीक नहीं किया गया तो कल कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने पीड़ित गरीब मालिक को आर्थिक मुआवजा देने और इलाके में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, खोल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नंगल कालोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने...

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा पर लगाए आरोप

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने...

नाइट क्लब में फायरिंग मामलाः लेडी ब्लॉगर को लगी गोली, VIDEO शूट करने आई थी

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला...

Jalandhar News: रोडवेज बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भोगपुर में पंजाब रोडवेज की बस में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां जालंधर से...

फिरौती केस में पंजाबी महिला अरेस्ट, पैसे न देने पर 12 घंटे बाद घर पर चलवाईं गोलियां

कैलगरीः कनाडा में पहली बार पंजाबी मूल की एक महिला को फिरौती के मामले में हिरासत में लिया है...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, खोल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नंगल कालोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात डेढ बजे हमलावारों द्वारा गोलियां...

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने किया सुसाइड, भाई ने जीजा पर लगाए आरोप

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के कमरे में बंद होकर सुसाइड कर लिया। काफी...