Himachal Govt
Haryana Govtमुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की प्रगति की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रस्तावित हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स (FoF) को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति को देखते हुए स्टार्टअप्स को उनके विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फंड प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी को आकर्षित करने तथा हरियाणा से उभर रहे उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने फंड को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने और इसके निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड को लेकर भी कई पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग, सीए रश्मी खेतरपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...