पंचकूलाः अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ने एक पत्रकारवार्ता की है। जिसमें उन्होंने ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने पर सभी सहयोगियों को बधाई दी और 20 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट लोगों को नशे से दूर रहने, शिक्षा के क्षेत्र, खेल और जन कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ी है। 20 साल पहले खेल खिलाओ नशा दुड़ाओ की मुहिम के साथ ट्रस्ट की स्थापना की थी। जिसमें बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता गांवों में करवाई जाती है। जिसमें साढ़े 7 हजार खिलाड़ी भाग लेते है।
ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य चेकअप कैंप औऱ कंप्यूटर ट्रेनिंग भी करवाई गई। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को कम्प्यूटर की जानकारी दी। इंटर स्कूल पेटिंग ओर स्लोगन प्रतियोगता भी करवाई गई। नशे के खिलाफ साईक्लोथोन भी करवाए। 20 सितंबर को 20 साल पूरे होने पर 3 बजे कार्यक्रम होगा। राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया, प्रेम चंद गोयल वरिष्ठ प्रचारक स्वयं सेवक संघ ( आरएसएस) ओर मेयर श्याम लाल बंसल, डॉ. अमृता दीदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं ट्रस्ट 20 साल की गतिविधियों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी, जिसमें 5 लोग ऐसे जिनसे हम प्रेरणा मिलती है और हमारे देश कब लिए किया, प्रेरणा पुंज पुरस्कार देंगे। वीपी मालिक भी शामिल होंगे। आकांश ढुल ने upsc में 3rd रैंक लिया उन्हें भी सन्मानित किया जाएगा।